लिफ्ट का इंतजार करने वाली लड़की के अपहरण का प्रयास
लिफ्ट का इंतजार करने वाली लड़की के अपहरण का प्रयास
Share:

बंगलुरू। बंगलुरू में लड़कियों और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में इजाफा हो गया है। हालांकि बंगलुरू का कथित छेड़छाड़ मामला फर्जी निकला था और इस मामले में कथित तौर पर जीजा साली पर सवाल उठाए गए थे लेकिन अब यह बात सामने आई है कि लिफ्ट के लिए अपने होस्टल की बिल्डिंग में इंतज़ार कर रही लड़की के अपहरण का प्रयास किया गया। हालांकि लड़की ने शोर मचाया और इस दौरान आरोपी भाग निकला।

मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्ष की यह युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। यह एचआर विभाग में है और रात्रि में लगभग डेढ़ बजे वह अपने घर जा रही थी जब वह अपने होस्टेल के भवन में पहुंची और लिफ्ट का इंतज़ार कर रही थी इसी दौरान अज्ञात युवक ने लड़की ने उसे पीछे से पकड़ लिया।

इस लड़की को अपहृत करने का प्रयास किया गया। मगर लड़की ने शोर मचा दिया। ऐसे में लड़का भाग निकला। लड़के ने लड़की के चेहरे पर 3 घूंसे भी मारेै। अब इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

चिकन नगेट ना मिलने पर बच्चे ने तानी लड़की पर बंदूक

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की को मिली ऐसी सजा

शादी की चाह अधेड़ आदमी ने की लुटेरी दुल्हन से शादी..

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -