यूपी में पुलिस एनकाउंटर  का खौफ, दो ईनामी बदमाशों ने किया आत्मसमर्पण
यूपी में पुलिस एनकाउंटर का खौफ, दो ईनामी बदमाशों ने किया आत्मसमर्पण
Share:

मेरठः हाल के सोनभद्र हत्याकाड सहित कई अन्य अपराधों के कारण निशाने पर आई यूपी पुलिस ने अब अपनी आलोचना को लेकर सजग हो गई है। मुख्यमंत्री योगी के अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का सख्ती से पालन करते हुए पुलिस ने राज्य में कई नामी बदमाशों को ढ़ेर किया। इसका नतीजा ये निकला कई ईनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ से बचने के लिए सरेंडर करने के लिए तैयार हो गए हैं।

मेरठ पुलिस के टारगेट पर 18 बदमाश हैं। बुधवार को विजय धामा के अलावा 50-50 हजारी दो बदमाश भी दूसरे जिले में आत्मसमर्पण कर दिए। आरोपियों के सेटिंग से आत्मसमर्पण करने पर मेरठ पुलिस ने नाराजगी जताई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खोज में थी। किठौर क्षेत्र के छुछाई गांव निवासी प्रदीप मिठ्ठू पर मेरठ पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था। आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप से कई परिवार दहशत में थे, जिसके चलते आरोपी की खोज में फिल्डिंग लगाई थी। बुधवार को आरोपी ने गाजियाबाद में खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। परतापुर निवासी अजय उर्फ हिटलर पर भी 50 हजार का इनाम था। दोनों बदमाश शहर में सक्रिय थे, जिनसे मुठभेड़ हो सकती थी। बुधवार को आरोपी अजय उर्फ हिटलर ने सहारनपुर में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिस पर 50-50 हजार के तीन शातिर बदमाश बुधवार को दूसरे जिले में आत्मसमर्पण हो गए हैं। विजय धामा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि प्रदीप मिठ्ठू और अजय हिटलर दोनों ईलाके के कुख्यात बदमाश थे।

लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार वालों को काट डाला

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार इनामी बदमाश

सहारनपुर में बदमाशों ने वकील के घर में घुसकर की नृशंस हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -