पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने बच्चों संग किया आत्मदाह
पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने बच्चों संग किया आत्मदाह
Share:

कोडरमा : शहर के सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई में पति से विवाद के बाद एक महिला ने शनिवार रात अपने बच्चों संग आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने अपने दो बच्चों संग खुद को आग लगा ली। घटना में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

नाईट ड्यूटी करके जब घर लौटा पति, तो बिस्तर पर प्रेमी की बाहों में थी पत्नी और....

यह सभी हुए घायल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोडरमा रेफर किया गया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान शांतनु कुमार (3) के रूप में की गई। दरअसल, मरचोई निवासी मुंशी मिस्त्री रात में शराब पीकर घर पर आया था। इस दौरान उसकी अपनी पत्नी बेबी देवी (27) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मुंशी मिस्त्री घर की छत पर सोने के लिए चला गया।

दिल्ली में अपराधी बेख़ौफ़, सरे आम युवक को गोलियों से भूना, मौत

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

जानकारी के अनुसार बेबी देवी ने अपने दोनों बच्चों को साथ लिया और किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुन मुंशी मिस्त्री घर में आया और उसने आग को बुझाने का प्रयास किया। पर तब तीनों काफी जल गए थे। आनन फानन में पड़ोसियों के सहयोग से तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शांतनु को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद बेबी के मायके पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने मुंशी मिस्त्री के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चो का झगड़ा बड़ों तक पहुंचा जमकर हुई सिरफुट्टवल

सूरत में दिन दहाड़े दो हत्याओं से फैली सनसनी

फोन ना उठाने पर युवक ने दी अपने दोस्त को इस तरह दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -