दिल्ली से इंदौर जा रही सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में मिला महिला यात्री का शव
दिल्ली से इंदौर जा रही सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में मिला महिला यात्री का शव
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली से इंदौर जा रही सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में महिला यात्री का शव टॉयलट में मिला। उसके पति ने लूट के लिए हत्या का शक जताया है। घटना सोमवार रात करीब 3 बजे चित्तौड़गढ़ के पास हुई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक तो किया दिल दहला देने वाला काम 

इस हालत में पड़ी थी महिला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस के अनुसार, अलवर की रहने वाली अंजू पति और बेटे के साथ सोमवार शाम ट्रेन के थर्ड एसी कोच-बी4 में सवार हुई थी। पति जितेंद्र ने बताया कि रात दो से ढ़ाई बजे बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। अंजू बर्थ पर नहीं थी। थोड़ी देर बाद टॉयलट में जाकर देखा तो वह कंबोड के पास फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके गले में चुन्नी लिपटी थी। सोने के टॉप्स, चांदी की पायजेब और हाथ का एक कड़ा गायब था।

बच्ची को खिलाने के लिए उठाया गोद में और करने लगा गंदा काम...

इसी के साथ पति ने बताया कि टॉयलट के पास ही एक अटेंडर सो रहा था, लेकिन उसने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। ट्रेन में आरपीएफ का कोई जवान भी नहीं था। इसके बाद ट्रेन रुकवाने के लिए चेन खींची। घटना के बाद गुस्साए यात्रियों ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। इससे ट्रेन करीब 37 मिनट देरी से रवाना हुई।

मंदबुद्धि लड़की को अचानक होने लगा पेटदर्द, अस्पताल ले गए तो...

नीचे पति सो रहा था और ऊपर फांसी पर झूल गई पत्नी

सिरफिरे आशिक को नहीं रास आई प्रेमिका की शादी, कैंची लेकर गया और...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -