पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
पारिवारिक विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
Share:

हिसार : पारिवारिक झगड़े के चलते एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। घटना सिरसा के रामनगरिया की है। जहां पारिवारिक झगड़े में महिला ने जहर खा लिया। इस दौरान उसके पिता ससुराल लेने के लिए गए हुए थे। महिला को सिरसा व हिसार अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मृतका के पति और सास पर मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरी शादी से भी हुई बेटी तो गुस्से में लाल हो गया पिता और कर दिया यह काम

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

जानकारी के अनुसार हिसार के मनफूल नगर के रहने वाले शिकायतकर्ता वेदप्रकाश ने बताया कि 2005 में उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी सिरसा के रामनगरिया वासी सुभाष से की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले काफी समय से उसकी बेटी के साथ झगड़ा होता था। करीब 10 से 15 बार झगड़े के चलते पंचायत भी हो चुकी थी।

3 कॉल गर्ल्स को फार्म हाउस पर ले गया युवक और फिर 9 लोगों ने मिलकर...

पति और सास ने किया झगड़ा 

इसी के साथ बुधवार को उसकी बेटी ने उसके पास फोन किया और कहा कि वह उसे आकर ले जाए। उसे ससुरालवालों ने परेशान कर रखा है। वेदप्रकाश बेटी को लेने के लिए सिरसा पहुंच गए। इस दौरान फिर से पति और सास ने झगड़ा शुरू कर दिया। वह बेटी को समझाकर कमरे से बाहर आ गए। तभी उसकी बेटी ने जहर खा लिया और बाहर आकर उल्टियां करने लगी। आनन-फानन में वे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार इलाज के दौरान बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात 12 बजे डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।

खेलते-खेलते अचानक गायब हुआ 11 साल का लड़का, गड्ढे में मिली लाश

अंधविश्वास ने फिर ले ली एक व्यक्ति की जान

भूमि विवाद को लेकर की गोली मारकर हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -