गर्ल फ्रैंड के घर जन्मदिन मनाने पहुंचे चार दोस्त और फिर
गर्ल फ्रैंड के घर जन्मदिन मनाने पहुंचे चार दोस्त और फिर
Share:

मोहाली : जिले के नयागांव में तीन लड़कों ने अपने ही एक दोस्त को चाकुओं से गोदकर मार डाला। चारों आपस में दोस्त थे और अपनी गर्ल फ्रैंड के घर उसका जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। कत्ल करने के बाद तीनों दोस्त फरार हो गए थे। नयागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कत्ल के 12 घंटे के बीच ही दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है और तीसरे की तलाश जारी है। 

आशिक को लड़की पर रंग लगाने का ऐसा भूत सवार था कि जो सामने आया उसे मार दिया चाक़ू

ऐसे दिया वारदात को अंजाम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि जन्मदिन मनाने आए मोहित, गुता और रंजीत को इस बात का मलाल था कि रमन की उस लड़की से गहरी दोस्ती क्यों है, इसी बात पर झगड़ा हो गया और बात कत्ल तक पहुंच गई।  साेमवार शाम को रमन अपनी महिला दोस्त के बर्थडे पार्टी पर सिंघादेवी कालोनी गया था। वहीं पार्टी में डांस करते समय दोस्तों से कहा सुनी हो गई। 

प्रेम विवाह के बाद महिला ने लगाई फांसी, पति ने किया चौकाने वाला काम

बताया जा रहा है की इसके बाद रमन के गले पर चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बलौंगी का रहने वाला था। मृतक रमन की रिश्तेदार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने जिस लड़की के घर राकेश की लाश मिली है, उससे पूछताछ कर रही है।

खुन्नस में आकर कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट लिए जेवर

रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई पिटाई

दहेज़ प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने कर ली आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -