घर में सो रही महिला पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
घर में सो रही महिला पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
Share:

मेरठ : शहर में तीन दिन पूर्व गांव भैंसा में घर में सो रही महिला को चार लोगों ने गोली मार दी। पत्नी को बचाने आए पति को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है। घायल युवक ने महिला के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है लेकिन अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

बहु पर थी ससुर की गंदी नियत और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला चार मई का है। गांव भैंसा निवासी अरमान के अनुसार चार मई की रात को वह पत्नी महताब के साथ घर में सोया हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे चार लोग उसके घर में घुस आए और महताब की कनपटी पर गोली मार दी। इससे उसकी आंख खुली तो हमलावरों ने उस पर भी धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। उसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन दोनों को मेरठ ले गए। 

बिना पूछे पत्नी ने निकाले पति की जेब से पैसे तो कर दी धुलाई

इस तरह दिया वारदात को अंजाम 

जानकारी के मुताबिक मेरठ में महताब की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अरमान की हालत में सुधार है। अरमान ने बताया कि उसने महताब परवीन करीब एक वर्ष पूर्व कोर्ट में शादी कर ली थी। नौ माह से दोनों गांव में ही रह रहे थे। शादी से महताब के घर वाले काफी गुस्से में थे। वह कई बार दोनों को जान से मारने की धमकी दे चुके थे। उसने महताब के परिजनों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। 

51 दिनों तक लड़की को रखा कैद और बुझाते रहे हवस की प्यास

भतीजी को खिलाई नींद की गोली और करने लगा दुष्कर्म

पहले की साली की बेटी की हत्या और फिर कर लिया सुसाइड

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -