घर के बाहर अलाव जलाकर बैठना महिला को पड़ा भारी
घर के बाहर अलाव जलाकर बैठना महिला को पड़ा भारी
Share:

नई दिल्ली : राजधानी में देर रात घर के बाहर अलाव जलाकर परिवार के साथ बैठी महिला को एक युवक ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद पीड़ित समा देवी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी की मानें तो तीन साल पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए युवक ने समा को गोली मारी। वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। 

बोरी फेंक कर भागे युवक, ग्रामीणों ने खोला तो दिखा कुछ ऐसा....

कई मामले दर्ज हैं

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधिकारियों कि माने तो समा देवी और उसका परिवार अवैध शराब के धंधे में लिप्त रहा है। परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी के खिलाफ भी पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार समा देवी परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर में रहती है। उसके परिवार में दो बेटे, उनकी पत्नियां व बच्चे हैं। 

चलती क्लास में घुसे तीन युवकों ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी, शिक्षक को भी पीटा

नजदीक से मारी गोली 

रहवासियों ने बताया रात करीब 11 बजे परिवार घर के बाहर अलाव जलाकर बैठा हुआ था। समा देवी भी वहीं आग ताप रही थी। इसी दौरान आरोपी ने घर से कुछ दूर बाइक खड़ी की और महिला को बेहद नजदीक से गोली मार दी। इससे पहले की परिवार कुछ समझ पाता आरोपी मौके से फरार हो गया। फौरन महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज जारी है।

मां-बेटी ने पहले दादी को मारने के लिए लगाया करंट, फिर भी नहीं मरी तो...

भतीजी की यह हरकत चाचा को नहीं आई पसंद, उतार दिया मौत के घाट..

नौकरानी बना रही थी चाय, पीछे से आया मकानमालिक और पकड़ लिया...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -