अपराध शाखा ने की संदीप कुमार के खिलाफ जांच प्रारंभ
अपराध शाखा ने की संदीप कुमार के खिलाफ जांच प्रारंभ
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के विधायक संदीप कुमार की परेशानियां बढ़ गई हैं। दरअसल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनके मामले में सामने आए सेक्स स्कैंडल और सीडीकांड की जांच करने में लग गई है। दूसरी ओर यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो के संज्ञान में आया है। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संदीप कुमार के ही साथ केजरीवाल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग भी की। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा व अभिभाषक विवेक गर्ग ने एंटी करप्शन ब्रांच में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओम प्रकाश शर्मा व वकील विवेक गर्ग ने आरोप लगाया कि मंत्री संदीप कुमार सैक्स रैकेट तक चलाते थे। मगर आश्चर्य इस बात का है कि मंत्री रहते हुए उन्हें इन सभी की क्या आवश्यकता महसूस हुई है। दरअसल संदीप कुमार ने भ्रष्टाचार के माध्यम से अनुपातहीन संपत्ति का अर्जन किया। इस तरह के आरोप भी उन पर लगाए गए। इस मामले में भाजपा विधायकों ने सूचना के अधिकार के माध्यम से सबूतों का हवाला भी दिया।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने अपनी शिकायत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सह अभियुक्त बनाया। शिकायतकर्ता द्वारा दलील दी गई कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी पार्टी के नेताओं के अपराधों को छुपाकर रखा। मंत्री संदीप कुमार के अपराध को भी उन्होंने जानबूझकर सामने नहीं आने दिया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इस मामले में आम आदमी पार्टी की जमकर खींचाई कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा और भाजपा नेता कुलदीप चहल ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर संदीप कुमार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर से भेंट भी की। इतना ही नहीं भाजपा द्वारा संदीप कुमार के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया.

संदीप कुमार के सेक्स कांड का Exposed विडियो, देखे सिर्फ न्यूज़ ट्रैक पर

जानिये आप नेताओ से जुड़े 14 काण्ड, जिसके चलते विवादों में फस गई थी पार्टी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -