अब पटना में गोलीबारी की घटना, व्यवसायी की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
अब पटना में गोलीबारी की घटना, व्यवसायी की मौत, पुलिस जाँच में जुटी
Share:

पटना। अमेरिका और मेक्सिको में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाएं अब भारत में भी प्रवेश करने लगी है। इस कड़ी में कुछ दिनों पहले ही पंजाब के तरनतारन जिले में किसी अनजान सख्स ने अंधाधुन फायरिंग कर दी थी जिसमे  कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे तो वही अब ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से भी आया है जहा कुछ लोगों ने खुलेआम गोली चला कर के  व्यवसायी युवक की हत्या कर दी है। 

नहीं गलत हैं स्कूल में कैमरे लगाना, हाईकोर्ट का फैसला

यह मामला बिहार की राजधानी पटना के दानापुर शहर का है। इस शहर के  इमलीतल मोहल्ले में कल शाम (शुक्रवार) कुछ अनजान लोगों ने एक बल्ब व्यवसायी युवक की गोली मार कर  हत्या कर दी है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पलिस मौके पर पहुंच गई थी और अब छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इलाके के   बल्ब व्यवसायी मुकेश उर्फ मुक्कू के रूप में की गई है। 

नहीं देख सका गर्लफ्रेंड का गैंगरेप, कर ली आत्महत्या

पुलिस के मुताबिक अब तक की पूछताछ और छानबीन में उन्हें यह पता चला है कि इस वारदात को रात करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिया गया था जब  मुकेश अपनी फैक्ट्री से वापस घर जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते में अचानक चार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उन पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुकेश को  अस्पताल पंहुचा दिया था जहा डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस अब मामले की गंभीर जांच में जुट गई है। 


ख़बरें और भी 

हर घंटे दुष्कर्म का शिकार हो रहीं है बच्चियां, हम नहीं आंकड़े कहते हैं

झारखंड में चलाए जा रहे है नक्सलियों के खिलाफ अभियान

बाल गृह से भागी बच्चियों ने बताई बालगृह की खौफनाक सच्चाई

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -