नहर में मिला युवती का सड़ा-गला शव, गांव में फैली सनसनी
नहर में मिला युवती का सड़ा-गला शव, गांव में फैली सनसनी
Share:

फतेहपुर : शहर के पास एक गांव के मसेलया और रोझौली के बीच बहने वाली नहर में शुक्रवार शाम एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बोरी में बंदकर फेंका गया था। माना जा रहा है कि शव कहीं से बहकर यहां आया है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंदकर नहर में फेंक दिया गया। 

तीन आरोपियों ने पांच साल तक घोड़ी, बकरी, गाय-कुत्ते से बनाए संबंध, वीडियो भी बनाया

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। इसके बाद जांच में जुट गई। फतेहपुर सीकरी ब्रांच से निकली नहर चाहरवाटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी है। शुक्रवार की शाम गांव मसेलया से रोझौली तक जाने वाले मार्ग में नहर की पुलिया के पास कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद नहर के पास चली गई। 

झील से मिला एक युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

कई दिनों पुराना था शव 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब लड़के गेंद लेने वहां गए तो तेज दुर्गंध आ रही थी। नहर के नजदीकी जाने पर बोरे में भरी लाश देख उनके होश उड़ गए। शव नहर में उगी झाड़ियों में फंसा हुआ था। डरे सहमे लड़कों ने घर आकर लोगों को इसकी जानकारी दी, तो मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सीओ अछनेरा भी पहुंचीं। फतेहपुर सीकरी पुलिस ने लाश को बाहर निकाला। युवती की उम्र करीब 20-22 वर्ष प्रतीत हो रही थी। साथ ही शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण सड़-गल भी गया था। 

पहले युवक को बनाया बंधक और फिर उसकी पत्नी के पास पहुंचे आरोपी...

बॉयफ्रेंड ने अपनी GF का दोस्तों से करवाया रेप, आरोपियों में शामिल था लड़की का भाई

क्लास का बोलकर घर से निकली 9th की छात्रा लेकिन शाम तक नहीं लौटी घर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -