न्यूजीलैंड से अंतिम वन-डे में 8 विकेट से हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड से अंतिम वन-डे में 8 विकेट से हारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
Share:

भारत की महिला क्रिकेट टीम को शुक्रवार को न्यूजीलैंड के हाथों तीसरे व अंतिम वन-डे में 8 विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित भारतीय टीम 44 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

AFC Asian cup : फ़ाइनल मुकाबले में जापान को हराकर कतर ने जीता खिताब

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के लिए बता दें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बता दें कि भारतीय टीम ने विदेशी पिच पर एक साल में दूसरी वन-डे सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी थी।बता दें भारतीय कप्तान मिताली राज के लिए यह मैच बेहद स्पेशल बना। हालांकि, टीम के लिहाज से वो इस मुकाबले को जल्द ही भूलना चाहेंगी। मिताली 200 वन-डे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

इस रिकॉर्ड पर भी हो गया 'मिताली' का 'राज', बनी महिला क्रिकेट की 'सरताज'

प्राप्त जानकारी के अनुसार 150 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड का पहला विकेट 22 रन के स्कोर पर गिरा। लॉरेन डाउन (10) को गोस्वामी ने रनआउट किया। इसके बाद सूजी बेट्स (57) और कप्तान ऐमी सेटरवेट (66*) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। न्यूजीलैंड की तरफ से एना पीटरसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। लिए तहुहु ने तीन जबकि एमेलिया कर ने दो विकेट झटके।

हिरासत से छूटे करणवीर बोहरा, मदद के लिए विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज को कहा धन्यवाद

IND vs NZ : इस जादुई आंकड़े ने डुबाई भारत की नैया, जानिए मैच से जुडी कुछ ख़ास बातें...

92 पर ढेर हिन्दुस्तान, लेकिन रोहित ने जड़ दिया यह अनोखा दोहरा शतक...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -