CPM के ईसाई कार्यकर्ता की पत्नी-बेटे को जबरन बनाया मुसलमान, विरोध करने पर पार्टी ने निकाला
CPM के ईसाई कार्यकर्ता की पत्नी-बेटे को जबरन बनाया मुसलमान, विरोध करने पर पार्टी ने निकाला
Share:

कोच्ची: केरल में सत्तारूढ़ CPM ने ईसाई कार्यकर्ता पीटी गिल्बर्ट को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। अपनी पत्नी और बेटे के जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध करने की वजह से उन पर पार्टी ने यह कार्रवाई की है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह गिल्बर्ट CPM की निरोलपाल शाखा समिति के सदस्य थे और जबरन इस्लाम में धर्मांतरण की शिकायत की थी। CPM कार्यकर्ता गिल्बर्ट ने आरोप लगाया है कि इस धर्म परिवर्तन के पीछे का मास्टरमाइंड पंचायत सदस्य नज़ीरा और कालीकट यूनिवर्सिटी का कर्मचारी उसका पति यूनुस है। इन्होंने ही उनकी पत्नी और बेटे का इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया है।

गिल्बर्ट ने कहा कि इस ग्रुप में कोट्टियादीन इस्माइल भी शामिल है, जो पास में एक बेकरी संचालित करता है। इसके अतिरिक्त लतीफ उर्फ ​​कुंजन, शाहुल हमीद, बुशरा और कुलसू उसके पड़ोसी हैं। गिलबर्ट ने बताया कि उसकी पत्नी इस्माइल की बेकरी में नौकरी करती थी। एक दिन जैसे ही वह काम पर जा रहा था कि पड़ोस की मुस्लिम महिलाएँ उसके घर आ पहुंची। CPM कार्यकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी ने उससे कई बार कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी संगठन ISIS के बारे में सवाल किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल्बर्ट को उसकी पत्नी और उसका पुत्र कोझिकोड के एक रिलीजियस सेंटर ‘तरबियात’ में मिले थे। 

उसका कहना है कि ‘तरबियात’ को देखने से वह केरल का हिस्सा नहीं लगता। इसके साथ ही उसने वहाँ पर खतना होने के बाद पुरुषों को दर्द में पाया था। यहां तक कि गिल्बर्ट को उसकी पत्नी और बेटे तक से नहीं मिलने दिया गया था। गिल्बर्ट ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी से अपनी पत्नी और बेटे को जबरन मुस्लिम बनाने से बचाने के लिए मदद माँगी थी। हालाँकि, इसके तत्काल बाद ही CPM की मलप्पुरम जिला कमेटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी विरोधी गतिविधि के नाम पर उनकी सदस्यता निरस्त की गई है। 

एंड्रिया को पिसासु 2 के लिए राष्ट्रीय मिलेगा पुरस्कार

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आई निया शर्मा, वीडियो देख यूजर्स ने कह डाली ये बात

चेन्नई साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया और वेब पर अश्लील पोस्ट पर लगाई लगाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -