CAA के विरोध में आत्मदाह करने वाले माकपा कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
CAA के विरोध में आत्मदाह करने वाले माकपा कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) खुद को आग लगाने वाले बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। CAA के विरोध में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगाने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग रमेश प्रजापति मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ता थे। अपने कार्यकर्ता की मौत पर माकपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। माकपा ने प्रजापति द्वारा हताशा में उठाया गया कदम बताया है।

उल्लेखनीय है कि गीता भवन चौराहा पर शुक्रवार शाम को रमेश प्रजापति ने आत्मदाह का प्रयास किया था। उन्होंने बस से उतर कर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। आत्मदाह के दौरान उन्होंने कुछ पर्चे भी फेंके थे। इस दौरान वह बुरी तरह झुलस गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। रविवार देर शाम उनकी मौत हो गई। तुकोगंज थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने रमेश की मौत की पुष्टि की है।

अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव और माकपा के पूर्व राज्य सचिव बादल सरोज ने कहा है कि, "नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोगों में बेचैनी है। इस पर संवाद भी नहीं हो रहा है। इससे लोगों में निराशा भी है। रमेश ने भी इसी हताशा के चलते यह कदम उठाया। किन्तु माकपा इस तरीके से सहमत नहीं है।"

NRC से बाहर रखे गए ट्रांसजेंडर्स ? SC ने केंद्र और असम सरकार से माँगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, NPR प्रक्रिया पर नहीं लगेगी रोक, नोटिस जारी

अब असम में स्थापित होगी शांति, यह अहम् समझौता करने जा रहा गृह मंत्रालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -