CPI नेता एबी बर्धन की हालत अत्यधिक नाजुक
CPI नेता एबी बर्धन की हालत अत्यधिक नाजुक
Share:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में सीपीआई के सीनियर लीडर एबी बर्धन की हालत अत्यधिक नाजुक हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले माह ही पैरालिटिक स्ट्रोक के बाद एबी बर्धन को राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में सीपीआई पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी शनिवार को दी इस बाबत सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने अपने बयान में दोहराया है कि अद्र्धेन्दू भूषण बर्धन की हालत शनिवार को बिगड़ गई।

कल उनका वेंटिलेटर हटा दिया गया था और वह सामान्य रूप से सांस लेने में सक्षम थे। लेकिन शनिवार को उनके ब्लड प्रेशर का स्तर गिर गया और उनकी हालत अब बहुत नाजुक हो गई है।

पीआई के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा ने आगे कहा कि जीबी पंत अस्पताल में डॉक्टर बर्धन के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 92 वर्षीय नेता का सात दिसंबर से इस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है । 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -