गाय ने फिर दोहराया न्याय का इतिहास
Share:

कर्नाटक : हाल ही की एक एसी घटना जिसके बारे में जानकार आपको माँ के दर्द और मालवा की न्याय प्रिय महारानी देवीअहिल्या बाई के न्याय का एक किस्सा जरुर याद आएगा। जिसमे एक गाय ने देवी से न्याय की मांग की थी और देवी ने गाय के साथ न्याय किया था  इस घटना में फर्क इतना है की इसमें गाय को न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है जी हां हाल ही में सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएँगे। 

इस वीडियो में माँ की ममता के साथ उसकी न्याय कि जिद भी दिखाई दे रही है दरअसल हम बात कर रहे है कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की एक गाय की जो हर दिन बस का रास्ता रोक लेती है वहा के लोगो का कहना है की चार साल पहले एक बस ने इस गाय के बछड़े को कुचल दिया जिसकी उसी स्थान पर तुरंत मौत हो गई थी और ये वही बस है जिसने गाय के बछड़े की जान ली है ऐसा लग रहा है मानो ये गाय बस रोककर न्याय की मांग कर रही हो। 

इस गाय के द्वारा रोज रोज रास्ता रोकने से परेशान होकर बस मालिक ने बस का कलर भी बदलवा दिया लेकिन इसके बाबजूद भी वह गाय सिर्फ उसी बस का अब भी रास्ता रोककर कड़ी हो जाती है। अब तो लग रहा है की जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता बह अपने रास्ते से नहीं हटेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -