'कोरोना के नए वेरिएंट आते रहेंगे, XE से डरने की जरूरत नहीं': NTAGI चीफ एनके अरोड़ा
'कोरोना के नए वेरिएंट आते रहेंगे, XE से डरने की जरूरत नहीं': NTAGI चीफ एनके अरोड़ा
Share:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के XE वेरिएंट को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है और अब इन सभी के बीच एक नयी खबर आई है। जी दरसल हाल ही में वैक्सीनेशन को लेकर देश के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख डॉ। एनके अरोड़ा ने बड़ी बात कही है। वहीं उनकी बात आम लोगों के राहत है। जी दरअसल डॉक्टर अरोड़ा ने कहा है कि कोविड के इस वेरिएंट से लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हाल ही में उन्होंने बयान देते हुए यह कहा है कि, 'कोविड-19 का ओमिक्रॉन वेरिएंट, इस वायरस के कई अन्य नए वेरिएंट्स को बढ़ावा दे रहा है। इनमें से X सीरीज के वेरिएंट्स शामिल हैं, जैसे यूके (UK) से निकला XE स्ट्रेन। लेकिन इनमें से कोई भी गंभीर संकट पैदा करने वाला नहीं है। ऐसे वेरिएंट अभी आगे भी आते रहेंगे।'

आप सभी को हम यह भी बता दें कि डॉक्टर अरोड़ा ने यह भी कहा कि, 'अभी घबराने जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल जो आंकड़े मिल रहे हैं, उनके मुताबिक भारत में यह वेरिएंट बहुत तेजी से फैलता नहीं दिख रहा है।' आप सभी को बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने XE वेरिएंट को ओमिक्रॉन वेरिएंट के BA.1 और BA.2 स्ट्रेन से निकला हुआ बताया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस का नया XE स्ट्रेन, ओमिक्रॉन से 10 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है।

जी हाँ और भारत में XE स्ट्रेन का पहला केस गुजरात में मिला है, हालाँकि इससे पहले मुंबई में एक महिला के इस वेरिएंट से पीड़ित होने की बात कही गई थी लेकिन उस दावे को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। दूसरी तरफ रूसी कंपनी ने दावा किया है कि उनकी स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक-V और नोजल वैक्सीन कोरोना के सभी लेटेस्ट वेरिएंट पर प्रभावी पाई गई है।

सावधान! दिल्ली-हरियाणा में लौट रहा कोरोना संक्रमण, तो क्या आने वाली है चौथी लहर?

दुगनी सुरक्षा के बीच होगी अमरनाथ यात्रा, आज से शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया

फिर आतंक मचाने आ रहा कोरोनावायरस!, यहाँ 2 स्कूलों के पांच बच्चे मिले कोविड पॉजिटिव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -