यहाँ कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दिया जा रहा है सोना
यहाँ कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दिया जा रहा है सोना
Share:

इस समय देशभर में कोरोना का कहर तेजी से फ़ैल रहा है। इस कहर को खत्म करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। सभी राज्यों में तेजी से वैक्सीनेशन का काम जारी है। वहीं कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है। अब हाल ही में एक बड़ी खबर गुजरात के राजकोट शहर से आई है। जी दरअसल यहाँ एक ऐसी अनोखी पहल की जा रही है कि सभी इसे जानने के बाद हैरान हो रहे हैं।

जी दरअसल यहाँ कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है। सुनकर आपको झटका लगा होगा लेकिन यह सच है। आप जानते ही होंगे गुजरात में भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए कहा जा रहा है। इसी के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। अब स्वर्णकार समुदाय ने आम लोगों को टीका लगाने के लिए तोहफे देने की शुरुआत की है। जी दरअसल यहाँ कोरोना वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिए जा रहे हैं।

राजकोट के स्वर्णकार समाज के सहयोग से राजकोट नगर निगम द्वारा किशोर सिंहजी प्राथमिक विद्यालय में सोनीबाजार में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यहाँ इस शिविर में 751 महिलाओं को नोज पिन और 580 पुरुषों को टीकाकरण होने के बाद हैंड ब्लेंडर दिए जा चुके हैं। यहाँ वैक्सीन लेकर लोग जब बाहर निकलते हैं, तो पहले तो उनका स्वागत क‍िया जाता है। उसके बाद पुरुषों को हैंड ब्लैंडर ग‍िफ्ट के तौर पर द‍िया जाता है और महिलाओं को सोने की एक नोज पिन दी जाती है।

सना खान को पति से मिला एक और सरप्राइज, देखकर उड़े एक्ट्रेस के होश

'18 साल से ऊपर सभी लोगों को लगे कोरोना वैक्सीन।।।', IMA का पीएम मोदी को पत्र

कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सख्त हुई यूपी सरकार, लागू की धारा 144

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -