महाराष्ट्र ने कायम किया नया रिकॉर्ड, 5 लाख लोगों को एक दिन में दी वैक्सीन
महाराष्ट्र ने कायम किया नया रिकॉर्ड, 5 लाख लोगों को एक दिन में दी वैक्सीन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में इस बीच वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत बीते सोमवार को राज्य ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जी दरअसल महाराष्ट्र ने राज्य में एक दिन में 5 लाख लोगों को वैक्सीन दी है। आपको बता दें कि यह आंकड़ा शाम 6 बजे तक का है। जी दरअसल इससे पहले 3 अप्रैल को 4 लाख 62 हजार 735 लोगों को वैक्सीन के डोज देकर महाराष्ट्र ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

बीते 26 अप्रैल को महाराष्ट्र ने यह रिकॉर्ड 5 लाख तक पहुंचा दिया। यह खबर जानने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इस बात के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम से जुड़े सभी अधिकारियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों का अभिनंदन किया है। आप सभी जानते ही होंगे जब से देश की वैक्सीनेशन मुहिम शुरू हुई है तब से महाराष्ट्र नंबर वन पर बना हुआ है। अब तक 1 करोड़ 43 लाख 42 हजार 716 नागरिकों का वैक्सीनेशन पहले ही हो चुका था, अब अगर इसमें बीते सोमवार का आंकड़ा जोड़ दिया जाए तो लगभग 1 करोड़ 48 लाख तक संख्या पहुंचती है।

ऐसा कहा जा सकता है कि आज यानी मंगलवार को यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ को पार करेगा। वैसे यह दावा आंकड़ों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रदीप व्यास ने किया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में बीते सोमवार को अब तक सबसे ज्यादा यानी 6155 वैक्सीनेशन सेंटर्स में वैक्सीन के डोज दिए जा रहे थे। कहा जा रहा है इनमें से 5347 सरकारी और 808 प्राइवेट केंद्र शामिल हैं। जी दरअसल कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए राज्य में वैक्सीनेशन में तेजी लाने की जरूरत को महसूस किया गया और इसी के चलते राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 'जल्दी ही इसकी रफ्तार बढ़ा कर दिन में 8 लाख लोगों के वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है।'

कोरोना मरीज की मौत के बाद वार्ड बॉय ने की यह शर्मनाक हरकत

देर रात्रि दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, केंद्र शुरू करेगा अपना काम

योगी गवर्नमेंट ने बढ़ाई सख्ती, कहा- "ऑक्सीजन कमी की झूठी जानकारी देने वाले।।।"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -