2 दिन घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के बाद अस्पताल में एडमिट हुआ यह एक्टर
2 दिन घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के बाद अस्पताल में एडमिट हुआ यह एक्टर
Share:

बीते बुधवार को बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता सतीश कौशिक ने फैंस को यह जानकारी दी थी कि उनका कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसी के चलते वह घर पर क्वॉरेंटाइन थे। उस दौरान उन्होंने अपने लोगों से यह अपील की थी कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वह लोग अपना टेस्ट करा ले। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी थी कि वह घर पर हैं और क्वॉरेंटाइन है। उस समय एक पोस्ट करते हुए सतीश ने कैप्शन में लिखा था, 'कृपया ध्यान दीजिए। मेरा कोरोनावायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। पिछले कुछ दिनों मेंजो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से निवेदन करूंगा कि वह अपना टेस्ट करा लें। मैं घर पर हूं और क्वॉरेंटाइन हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है। धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

अब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स को माना जाए तो सतीश कौशिक को घर पर सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इसी के चलते अब उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। खबरें हैं कि सतीश कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट है और यहाँ उनका उपचार चल रहा है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि अब वह ठीक है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वैसे जानकारी मिली है कि अब वह तब तक अस्पताल में रहेंगे, जब तक उनका टेस्ट नेगेटिव नहीं आता। आप सभी जानते ही होंगे सतीश एक बेहतरीन एक्टर हैं।

हाल ही में उनके एक प्रवक्ता ने कहा है कि, 'जी हां, सतीश जी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट है। वह ठीक हो रहे हैं। उनको कोरोनावायरस का वैक्सीन भी लगने वाला था। हालांकि इसके पहले उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आ गया है। उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर रखा था। 2 दिनों के बाद सही जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उन्होंने खुद को अस्पताल में एडमिट करा लिया है। वह अपने प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों के आभारी हैं, जो उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' हम भी यह उम्मीद करते हैं कि सतीश जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

शादी के बंधन में बंधे हरमन बवेजा, सामने आए वीडियोस और तस्वीरें

CM तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर अदनान सामी ने किया ऐसा ट्वीट कि हँसते रह गए लोग

महाराष्ट्र में हुआ कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में मिले 30535 नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -