इस शहर में शुरू हुआ देश का 'सबसे बड़ा' म्यूजिकल फाउंटेन, जानिए इसकी खासियत
इस शहर में शुरू हुआ देश का 'सबसे बड़ा' म्यूजिकल फाउंटेन, जानिए इसकी खासियत
Share:

नागपुर: बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर में भारत के सबसे बड़े म्यूजिकल फाउंटेन का उद्घाटन हो गया है। लोगों को लंबे वक़्त से इसका इंतजार था। इस के चलते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत समेत RSS के कई वरिष्ठ लोग सम्मिलित हुए। दरअसल, शहर के लोकप्रिय फुटाला तालाब पर ये फाउंटेन बनाया गया है। दावा है कि ये देश ही नहीं दुनिया का भी सबसे बड़ा फाउंटेन है। जिसमें संगीत के साथ-साथ पानी से बनने वाली स्क्रीन पर देश के स्वतंत्रता का और नागपुर का इतिहास दिखाया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि दर्शक यहां पर अमिताभ बच्चन, गुलजार एवं नाना पाटेकर की आवाज में इतिहास सुन सकेंगे। उनका कहना है कि फुटाला फाउंटन की भव्यता एवं कल्पकता को देखने विश्व भर से लोग आएंगे, मगर उससे पहले नागपुर के प्रत्येक व्यक्ति को इसे देखना चाहिए। 

आपको बता दें कि इसमें 94 फव्वारे लगे हुए हैं। इसे देखने आने वाले लोग 35 मिनट तक इतिहास के साथ-साथ बेहतरीन फाउंटेन का दीदार कर सकेंगे। इसमें कई रंगों की लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पानी की बौछारें अलग-अलग रंगों की नजर आएंगी। खबर के अनुसार, इसके आसपास 400 सीटों की गैलरी बनाई गई है। साथ ही यहां 1100 गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। इसका निर्माण देश-विदेश के आर्किटेक्टों द्वारा किया गया है।

इस लड़के को लोग मानते है बजरंगबली का 'परमावतार', चेहरा देखकर डर जाएंगे आप

बिहार-MP में मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप

'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -