देश आज मना रहा है रंगो से सराबोर रंगपंचमी
देश आज मना रहा है रंगो से सराबोर रंगपंचमी
Share:

नई दिल्ली: आज देशभर मे रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है जो होली का ही एक रूप है जो होली के ठीक पांच दिन बाद मनाया जाता है. इस बार देश ने होली दो मार्च को मनाई गई और रंग पंचमी इस बार 6 मार्च यानी मंगलवार को मनाया जाएगा. यह पर्व देश के कई क्षेत्रों में चैत्र मास की कृष्ण पंचमी को मनाया जाता है. यह महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा पोपुलर है. साथ ही यह पर्व गुजरात और मध्य प्रदेश के साथ देश के कुछ और हिस्सों में भी मनाया जाता है.

इस दिन भी होली की तरह ही मस्ती और रंगो का समां छाया रहता है और जो लोग किसी भी कारण से होली नहीं मना पाते है वो रंगपंचमी के दिन रंगो से सराबोर हो कर अपने दिल के अरमान पुरे कर लेते है. रंगपंचमी से जुडी  ऐसी आध्यात्मिक मान्यता है कि इस दिन वातावरण में उड़ते हुए गुलाल व्यक्ति के सात्विक गुणों में अभिवृद्धि करते हैं और उसके तामसिक और राजसिक गुणों का नाश होता है.

सतोगुण की स्थिति व्यक्ति को तभी हासिल होती है जब उसके तामसिक और राजसी प्रवृत्तियां कम होती है. साथ ही किसनो की फसल से भी इसे जोटा जाता रहा है इस वक़्त तक किसान की फसल पककर तैयार हो जाती है जिसके जश्न के रूप मे भी होली के बाद रंग पंचमी मनाई  जाती है. 

ऐसे बनाये रंगपंचमी पर रंगीन गुझिया

रंगपंचमी पर बनाये स्वादिष्ट रंगीन बर्फी

भांग पीने से होते है ये बेहतरीन फ़ायदे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -