भोपाल में जुटेंगे देश भर से विचारक और चिंतक
भोपाल में जुटेंगे देश भर से विचारक और चिंतक
Share:

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर माह के दौरान तीन दिनों तक देश भर के करीब आठ सौ से अधिक विचारक और चिंतक जुटेंगे। यहां 12 नवंबर से तीन दिनी लोक मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये है कि आयोजन में आने वाले विद्वानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। गौरतलब है कि लोक मंथन कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से होगा तथा इसमें भारत भवन एवं प्रज्ञा प्रवाह संस्था का भी सहयोग रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां समय के पहले पूरी कर ली जाये। बैठक में जानकारी दी गई है कि लोक मंथन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विचारकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों को विचार मंथन हेतु एकजुट करना है। आयोजन विधानसभा परिसर में संपन्न किया जायेगा। बैठक में राज्य सरकार के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कुशल राजनेता और महान चिंतक थे : मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -