40 सीटों के लिए शुरू हुई काउंटिंग, पहले रुझान में कांग्रेस एक सीट पर आगे
40 सीटों के लिए शुरू हुई काउंटिंग, पहले रुझान में कांग्रेस एक सीट पर आगे
Share:

आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव में 40 सीटों के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं बता दें कि पहला रुझान आ गया है। जिसे देखते हुए एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर MNF आगे चल रही है।

राजस्थान चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझान में बीजेपी 7 सीटों पर आगे, वसुंधरा राजे पहुंची त्रिपुर सुंदरी मंदिर

वहीं बता दें कि मिजोरम में कांग्रेस पिछले दस साल से सत्ता में है। यहां पर अब तक कोई भी पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में नहीं लौट पाई है। लेकिन कांग्रेस के सबसे बड़े नेता और सीएम पु ललथनहावला ने दावा किया था कि वह कांग्रेस को सत्ता में वापस लेकर आएंगे। वहीं बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर मिजो नेशनल फ्रंट और बीजेपी में शामिल हो चुके थे। ऐसे में तभी अनुमान लगाया गया था कि मिजोरम में इस बार कांग्रेस अपनी सत्ता गंवा सकती है।

मध्यप्रदेश में शुरू हुई मतगणना आने लगे रूझान

2013 के विधानसभा चुनाव में मिजोरम में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं बता दें कि मिजो नेशनल फ्रंट MNF के खाते में पांच और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस की झोली में एक सीट आई थी। इस बार के चुनावों में बीजेपी ने भी दमखम लगा रखा है।


खबरें और भी 

मध्यप्रदेश चुनाव रुझान: 2 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस आगे

नई सरकार बनते ही बदले जाएंगे विधानसभा के पांच अधिकारी

चुनाव नतीजों से पहले सीएम केसीआर से मिलने पहुंचे ओवैसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -