हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
हापुड़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना
Share:

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इस बात का निर्णय आज हो जाएगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो चुकी है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतर चुके है। पार कौन लग पाया, यह आज पता चल जाएगा। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके है। 16 सीट पर भाजपा और एक सीट पर BSP आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। 

हापुड़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी ने मतगणना अब भी चल रही है। जिले की तीन नगरपालिका व एक नगर पंचायत के लिए मतगणना भी की जा रही है। हापुड़ डीएम प्रेरणा शर्मा व SP अभिषेक वर्मा मतगणना स्थल पर मौजूद रहकर निगरानी करने में लगे हुए है। इस दौरान प्रताशियों के समर्थक मंडी के बाहर मोजूद रहकर अपडेट लेते नजर आए।

संतकबीरनगर जिले के एचआरपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान एक मत अवैध को लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल और भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा के एजेंटो के बीच नोकझोंक हुई। उसके बाद खुद डीएम, SP पहुंच गए। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत  करवाया है। सोनभद्र के घोरावल नगर में अध्यक्ष पद पर पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव आगे आ चुके है। BJP के राजेश कुमार पर तकरीबन 92 वोटों की बढ़त। उधर, गोरखपुर में नगर निगम के दूसरे राउंड की गिनती में बीजेपी के मंगलेश 8530 वोट से आगे चल रहे हैं। मंगलेश को 21328, सपा को 12798 वोट मिले हैं।

यूपी निकाय चुनाव: मतगणना के बीच निर्दल प्रत्याशी के एजेंट को किया पुलिस गिरफ्तार

अब्दु रोजिक के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जानिए क्या है मामला?

अस्पताल में भर्ती हैं ये मशहूर सिंगर, पोस्ट देख फैंस को लगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -