CM केजरीवाल का साथ छोड़ रहे पार्षद ! AAP का आरोप - करोड़ों देकर खरीद रही भाजपा
CM केजरीवाल का साथ छोड़ रहे पार्षद ! AAP का आरोप - करोड़ों देकर खरीद रही भाजपा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली महापौर चुनाव से एन पहले आम आदमी पार्टी (AAP) की नगर निगम पार्षद सुनीता और पूर्व पार्षद रामनिवास ने सोमवार को भाजपा ज्वाइन कर ली है। दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवेश साहिब सिंह की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी का दामन थामा। वहीं, इस घटना के बाद AAP ने भाजपा पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने का इल्जाम लगाया है। सुनीता द्वारका स्थित वार्ड क्रमांक 130 से AAP के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुईं थीं। 

इस दौरान सचदेवा ने कहा कि भाजपा विगत 18 माह से AAP के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठा रही है। भाजपा लगातार AAP के नए भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। उसी का नतीजा है कि AAP के पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं, AAP ने भाजपा पर पार्षदों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। AAP विधायक और MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि MCD चुनाव हारने के बाद भाजपा किसी भी प्रकार से पार्षदों की खरीद-फरोख्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षदों को खरीदने के लिए भाजपा करोड़ों रुपये ऑफर कर रही है, लेकिन वह सफल नहीं होंगे।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि इनका प्रयास है कि साम,दाम, दंड, भेद किसी भी तरह से पार्षदों की खरीद-फरोख्त करें। फिर MCD की सत्ता में बैठ जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि MCD भाजपा के लिए लूट का अड्डा है। जब से भाजपा MCD चुनाव हारी है, तब से बेचैन है। बता दें कि MCD चुनाव खत्म होने के बाद AAP के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस ने बनाया शिवराज सरकार के खिलाफ 388 बिंदुओं वाला आरोप पत्र

पहले सोच थी कि भारत नहीं बदल सकता, नई सोच है कि भारत पूरे विश्व को बदल सकता है- केरल में बोले पीएम मोदी

क्या मीडिया ने करवाया अशोक गहलोत और सचिन पायलट का झगड़ा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -