लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट अधिकारी
लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट अधिकारी
Share:

इंदौर/ब्यूरो। लोकायुक्त पुलिस द्वारा नगर निगम में पदस्थ सहायक इंजीनियर देवानंद पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर मामला दर्ज किया है आपको बता दे की नौकरी में रहते हुए एक करोड़ से अधिक की काली कमाई उजागर हुई है। लोकायुक्त प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली थी की नगर निगम सहायक इंजीनियर देव आनंद पाटील के कुल कमाई का तकरीबन 50 प्रतिशत से ज्यादा पैसा अर्जित कर रखा है। 

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर नगर निगम के एक और भ्रष्ट अधिकारी की काली कमाई उजागर हुई है।  इस बार लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम में पदस्थ सहायक इंजीनियर देवानंद पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने मामला दर्ज किया है।  दरअसल, इंदौर लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार मिल रही निगम के सहायक इंजीनियर देवानंद पाटिल के खिलाफ कार्यवाही की है. लोकायुक्त प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली थी की नगर निगम सहायक इंजीनियर देव आनंद पाटील के कुल कमाई का तकरीबन 50 प्रतिशत से ज्यादा पैसा अर्जित कर रखा है। 

स्वर्णा रेसिडेंसी में फ्लैट नंबर 102, 116 सहित शहर के कई पॉश इलाकों में प्लॉट और फ्लैट और मकान की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली है।  निगम अधिकारी द्वारा नौकरी में रहते हुए वेतन से एक करोड़ से अधिक की कमाई उजागर हुई है। लेकिन पाटिल ने इंदौर के पोस्ट क्षेत्र के धारकोटे में करीब 10 करोड़ की कीमत का 2 मंजिला मकान बना रखा है।  वहीं विभाग में सूचना दिए बगैर तीन फ्लैट तीन प्लाट खेती की जमीन भी खरीद रखी है। 

भारी बारिश के चलते हुआ हादसा, नाले में बही महिला

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान

अंकुर अभियान में भी इंदौर अव्वल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -