'एक मंच पर आए कांग्रेस-BJP के भ्रष्ट चेहरे', सरयू का बड़ा बयान
'एक मंच पर आए कांग्रेस-BJP के भ्रष्ट चेहरे', सरयू का बड़ा बयान
Share:

जमशेदपुर: पूर्वी जमशेदपुर से निर्दलीय MLA सरयू राय ने आरोप लगाया है कि झारखंड में भाजपा एवं कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे एक मंच पर आ गए हैं। सरयू राय ने पीएम के उस बयान पर हमला बोला है जिसमें उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट चेहरे एक मंच पर आ रहे हैं। सरयू राय ने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, झारखंड में विशेष रूप से जमशेदपुर में भाजपा एवं कांग्रेस के भ्रष्टाचार में चेहरे एक मंच पर आ चुके हैं। एक दूसरे को गलबहियां कर रहे हैं। एक-दूसरे की पीठ सहला रहे हैं। एक दूसरे की सहायता कर रहे हैं। सत्तापक्ष और निर्णय एक हो गए हैं। 

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय दफ्तर का विस्तार का उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा था कि सारा देश देख रहा है कि कैसे भ्रष्टाचार में लिप्त चेहरे एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने बोला था कि भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 9 सालों के शासनकाल में जिस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसने भ्रष्टाचारियों की जड़े हिला दी हैं। 

सरयू राय ने जो झारखंड भाजपा एवं झारखंड कांग्रेस को लेकर जो तंज कसा है वह संकेत पूर्व सीएम रघुवर दास और बन्ना गुप्ता को लेकर है। सरयू राय ने एक अन्य ट्वीट के जरिए इल्जाम लगाया है कि भाजपा शासनकाल में सरकारी कंपनी की आड़ में ऊंचे दाम पर दवा खरीद का आदेश सीएम ने दिया था। यह 2016 की बात है वहीं इस सरकार में सीएम को दरकिनार कर स्वास्थ्य मंत्री ने यही काम किया है। तब सीएम रघुवर दास थे तथा अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वरिष्ठ नेता सरयू राय के बीच जुबानी जंग जारी है। 

डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

IPL 2023 के प्लेऑफ में कौनसी 4 टीमें पहुंचेंगी ? स्टीव स्मिथ ने अभी से कर दी भविष्यवाणी

अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -