39 दिन में 2 से 3 करोड़ तक पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा
39 दिन में 2 से 3 करोड़ तक पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा
Share:

वाशिंगटन: पुरे विश्व में COVID-19 संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को COVID-19 के आंकड़ों ने एक और रिकॉर्ड स्थापित किया तथा विश्व भर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 3 करोड़ से अधिक हो गया है। हालांकि स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी अब 2 करोड़ 17 लाख से अधिक हो चूका है। जबकि COVID-19 महामारी में मरने वालों का आंकड़ा 9 लाख 44 हजार से अधिक हो गया है।

वही सोचने वाली बात ये है कि 2 से 3 करोड़ मामलों का आंकड़ा केवल 39 दिन में पूरा हो गया। मतलब संक्रमण की गति अब सबसे अधिक है। लगभग 100 वर्ष पूर्व फ्लू से 50 करोड़ संक्रमित हुए थे। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, 1918-19 में इंफ्लूएंजा से विश्व में 50 करोड़ व्यक्ति संक्रमित हुए थे। उस समय विश्व की एक तिहाई आबादी संक्रमित हो गई थी। 

हालांकि अभी COVID-19 को इतना फैलने में बहुत समय है किन्तु WHO से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि COVID-19 संक्रमण फिलहाल अपने आरंभिक दौर में है। वही इस मध्य यूएन के सेक्रेट्री जनरल एंटोनियो गुटरेस ने कहा है कि पुरे विश्व में COVID-19 के हालात गंभीर है। गुटरेस ने कहा- यदि कोरोना का मुकाबला करना है तो दुनिया के सभी देशों को साथ आना होगा। मिलकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा। यूएन चीफ ने कहा- यदि इस समय विश्व के लिए सबसे बड़ा कोई संकट है तो यह COVID-19 वायरस या महामारी है। वही कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

किम जोंग करेंगे समुद्र के अंदर मिसाइल परीक्षण

ईरान अमेरिका में फिर बढ़ सकते है विवाद, ट्रम्प ने दोबारा लगाई पाबंदी

इस देश की मदद कर रहा है पाकिस्तान, समर्थन में आया आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -