इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं ये लोग, कोई बाँट रहा ऑक्सीजन तो कोई खाना
इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं ये लोग, कोई बाँट रहा ऑक्सीजन तो कोई खाना
Share:

भारत इस वक्त जिस दौर से गुजर रहा है उससे उबरने के लिए सभी दुआ कर रहे है। ऐसे में कई ऐसे लोग भी है जो इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे है। अब आज हम आपको एक ऐसे ही युवक से मिलवाने जा रहे है। जी दरअसल हम बात कर रहे है महाराष्ट्र की जहाँ इस बुरे वक्त में इंसानियत को जिंदा रखने की कोशिशों में लोग जुटे हुए हैं। जी दरअसल यहाँ नवी मुंबई में रहने वाले 14 दोस्तों के एक ग्रुप ने ऑक्सीजन बैंक बनाया है। यह ग्रुप मुंबई में जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने का काम कर रहा हैं।

मिली जानकारी के तहत इस ग्रुप ने कोरोना के कारण अपने एक साथी को खो दिया था क्योंकि उन्हें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल पाया। अपने उसी साथी को खोने के बाद इस ग्रुप ने यह फैसला किया कि वे जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। खबरों के अनुसार इस ग्रुप में कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट है तो कोई प्रॉपर्टी डीलर है। इस ग्रुप के सदस्यों ने ऑक्सीजन बैंक बनाने के लिए अपनी क्षमता से बढ़कर योगदान किया। अब तक इस ग्रुप के कुछ सदस्यों ने 20 और 25 लाख रुपये तक दिए है। मिली जानकारी के तहत इस ग्रुप ने अभी तक 200 लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन दिया हैं। इसी के साथ ये ग्रुप अभी तक 50 से ज्यादा गंभीर मरीजों की जान बचा चुका है।

ठीक ऐसे ही एक सदस्य और है जो इन दिनों इंसानियत निभा रहे है। जी दरअसल हम बात कर रहे है महाजन संस्था के ट्रस्टी गिरीशभाई जे. शाह की। गिरीशभाई ने मुंबई के पश्चिम उपनगर में एक टीम बनाई है, जिसमें कुल 20 लोग शामिल हैं। गिरीशभाई की ये टीम क्वारंटीन हुए कोविड मरीजों को घर जाकर मुफ्त खाना उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे लोगों को दिल से सलाम है।

बोकारो से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ पहुंचा ट्रक, प्लांट मालिक ने लौटा दिया वापस

कांग्रेस शासित 4 राज्य बोले- 1 मई से नहीं कर सकेंगे टीकाकरण, बताई ये वजह

बर्ड्स का स्टंट वीडियो हो रहा वायरल, आपने देखा क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -