गंगा किनारे घूम रहे सैलानियों को पुलिस ने दी विचित्र सजा
गंगा किनारे घूम रहे सैलानियों को पुलिस ने दी विचित्र सजा
Share:

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। परन्तु  कुछ विदेशी सैलानी अभी भी वहां गंगा किनारे बेवजह घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं ऐसे ही कुछ विदेशी सैलानी गंगा घाट पर घूमते दिखे तो पुलिस ने उन्हें अनोखी सजा दी। तपोवन चौकी पुलिस ने विदेशी सैलानियों से साईं घाट पर गंगा किनारे बैठाकर ही अनोखे अंदाज में माफी मंगवाई। 

इसके साथ ही पुलिस ने लगभग 10 सैलानियों को कागज और कलम देकर 500 बार 'आई डिड नॉट फॉलो लॉकडाउन, आई एम सॉरी' लिखवाया। वहीं पुलिस कई बार सख्ती कर अलग-अलग अंदाज में लोगों को समझा रही है। परन्तु लोग तब भी बेवजह बाहर घूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने सैलानियों से ऐसा दोबारा न करने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही उन्होंने देशभर में कोरोना के खतरे के प्रति सैलानियों को जागरूक भी किया। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस का कहना है कि विदेशियों से बेवजह घूमने का कारण पूछा तो वे बोले कि वे एक बजे तक स्वतंत्र घूम सकते हैं। वहीं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सैलानियों को पहले भी बताया गया था कि बाहर जाने की राहत केवल जरूरत का सामान खरीदने के लिए दी गई है, घूमने के लिए नहीं। इसके बाद भी सैलानी मान नहीं रहे हैं।वहीं ऐसे में उन्हें सबक सिखाने का यही एक तरीका था।  

दक्षिण एशियाई देशों की कमर तोड़ देगा लॉकडाउन, वर्ल्ड बैंक ने की खौफनाक भविष्यवाणी

एक साल के अंदर दुनिया का सबसे रईस देश होगा चीन, जानिए कैसे

लॉकडाउन गिरा रहा कोरोना संक्रमण, जाने क्या कहते है आंकड़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -