महाराष्ट्र में 35 हजार को पार कर गया कोरोना का आंकड़ा, मुंबई में मिले 5504 नए मामले
महाराष्ट्र में 35 हजार को पार कर गया कोरोना का आंकड़ा, मुंबई में मिले 5504 नए मामले
Share:

होली का पर्व आने से पहले देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता चला जा रहा है। इस समय देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो चली है। इस लिस्ट में सबसे आगे देश की राजधानी दिल्ली है और उसके बाद महाराष्ट्र शामिल है। महाराष्ट्र में मुंबई में हर जगह कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। यहाँ कोरोना का संकट तेजी से बढ़ रहा है। यह बीते साल जैसा हो रहा है। बीते साल जैसा इस साल भी डरावना होता चला जा रहा है।

बढ़ती रफ्तार ऐसी है कि, 'बीते गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुल केस का आंकड़ा 50 हजार के पार होने के बारे में कहा जा रहा है।' जी दरअसल कोरोना की इस लहर का सबसे बड़ा शिकार महाराष्ट्र बना है। यहां हर नए दिन के साथ कोरोना के मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते बुधवार को करीब 31 हजार मामले रिकॉर्ड हुए थे, और बीते दिन ये आंकड़ा 35 हजार को भी पार कर गया। इसके अलावा महाराष्ट्र में बीते गुरुवार को 35952 केस दर्ज हुए, जबकि राज्य में 111 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ इस समय महाराष्ट्र में भी मुंबई सबसे घातक मोड़ से गुजर रही है, जहां एक दिन में 5504 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब मुंबई में 5000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए यहाँ आधा दर्जन से अधिक शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लिस्ट में बीड, नांदेड़ जैसे जिले शामिल हैं। महाराष्ट्र को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यहाँ मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन, सिनेमाघर, मॉल में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से किया जा रहा है और लोगों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

भंवरी देवी हत्याकांड: मलखान सिंह, परसराम और इन्द्रा बिश्नोई की अंतरिम जमानत मंजूर

वैक्सीन लगवाने के बाद बिगड़ी वृद्ध की तबियत, हुई मौत

विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री सही या गलत ? आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -