कई क्षेत्रो से उत्तराखंड पहुंचे 3000 लोग
कई क्षेत्रो से उत्तराखंड पहुंचे 3000 लोग
Share:

नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे उत्तराखंड में दो हजार लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना प्रभावित देशों से लगभग तीन हजार लोग आए हैं। वहीं इनमें 800 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। इसके अलावा कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से लोगों को घरों से बाहर न निकलने का सख्त फैसला लिया गया है, जिससे वायरस को स्थानीय स्तर पर फैलने से रोका जा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में दो हजार लोगों पर निगरानी के लिए उन्हें होम क्वारंटीन में रखा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार होम क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़ रही है। 

इसके साथ ही होम क्वारंटीन किए गए लोग न तो किसी से मिल सकते हैं और न ही घर से बाहर निकल सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम होम क्वारंटीन लोगों पर निगरानी रख रही है।इसके  साथ ही विभागीय अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार दूसरे देशों से आने वाले लोगों पर फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से ही नजर रखी जा रही थी। कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों के आधार पर 55 लोगों को निगरानी के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की प्रदेश में राहत की बात ये है कि कोरोना वायरस अभी कंट्रोल में है। इसके अलावा प्रभावित देेशों की यात्रा से लौटे लोगों में ही कोरोना की पुष्टि हुई है।सरकार ने राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड वासियों के लिए मुंबई और दिल्ली में व्यवस्था दुरुस्त की है।

वहीं मुख्यमंत्री ने मुंबई स्थित उत्तराखंड आवास को भी प्रवासियों के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड सदन नई दिल्ली में भी लोगों के लिए खोल दिया गया है। एक किराये का भवन भी नई दिल्ली में प्रवासियों को रहने और खाने की सुविधा प्रदान करेगा। वहीं राज्य से बाहर फंसे लोगों को वापस लाने के लिए भी सरकार कोशिश कर रही है। इसके लिए अन्य राज्यों से भी वार्ता की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को पचास लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। नई दिल्ली और मुंबई में प्रवासियों के रहने और खाने की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

क्या तीसरे स्टेज में पहुंच गया है कोरोना वायरस ? 24 घंटे में 221 लोग निकले पॉजिटिव

42 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब इस स्थान पर बिताएंगे जिंदगी

दुनियाभर में कोरोना से 21 हज़ार लोगों की मौत, यहाँ देखें हर देश का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -