मुंबई में 87 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, 3 दिन से स्थिर हैं रिकवरी रेट
मुंबई में 87 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, 3 दिन से स्थिर हैं रिकवरी रेट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अब डर के कारण लोगों की हालत खराब है। जी दरअसल यहां हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 67,123 नए मामले सामने आए, और इन्हे अब तक के सबसे अधिक मामले कहा जा रहा है। खबरों के अनुसार इस दौरान 419 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं दूसरी तरफ अकेले मुंबई में ही 8,834 नए संक्रमित मिले और 52 लोगों की जान गई है। मिली जानकारी के तहत मुंबई में अब कोरोना के कुल 87,369 एक्टिव केस हो गए हैं। जी दरअसल मुंबई में बीते तीन दिन से रिकवरी रेट 82 फीसदी ही बना हुआ है और यह ना कम हुआ, ना ज्यादा। ऐसे में आप सभी यह भी जानते ही होंगे कि महाराष्ट्र में 1 मई की सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। इस दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की इजाजत है। 

महाराष्ट्र में शनिवार को​ कोरोना -

24 घंटे में नए मामलेः 67,123
अब तक कुल मामलेः 37,70,707
24 घंटे में नई मौतेंः 419
अब तक कुल मौतेंः 59,970
एक्टिव केसः 6,47,९३३

बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शहर में कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने की मांग की है हालाँकि अब तक कुछ तय नहीं हो पाया है।

फैंस के इंतज़ार का वक़्त हुआ ख़त्म, रिलीज़ हुआ अर्जुन और रकुल प्रीत का नया गाना

आज है स्कंद षष्ठी, यहाँ जानिए भगवान कार्तिकेय से जुडी कथा

इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट सवाई भाट की बिगड़ी तबीयत, क्या रुक जाएगी शो की शूटिंग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -