दून में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 11 लोग पकडे
दून में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 11 लोग पकडे
Share:

दून में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो दुकानदारों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस एक्ट में 72 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 19 वाहनों को सीज किया गया।विदित हो कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण दून में दो दिन पूरी तरह से बंदी की घोषणा की हुई है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित किया गया है। लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा गया है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।रविवार को नियमों के उल्लंघन ने पुलिस ने डालनवाला में दो दुकानों को गिरफ्तार किया गया। 

इसके साथ ही नौ अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमों के उल्लंघन करने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट में 389 वाहनों का चालन करते हुए 19 वाहनों को सीज किया गया।डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

12 लाख रुपए की मदद मिलते ही इमोशनल हुए राजेश करीर

लॉक डाउन के बीच रश्मि देसाई ने लगाए जमकर ठुमके

करण जोतवानी ने की प्रवासी मजदूरों की मदद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -