देहरादून में सामने आए दो और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 71
देहरादून में सामने आए दो और कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 71
Share:

उत्तराखंड में बुधवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ  ही दिल्ली से पथरी का इलाज कराकर लौटी महिला कोरोन संक्रमित पाई गई। वहीं, गुरुग्राम से रानीखेत पहुंचा युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 71 हो गई है। अभी राज्य में 23 केस एक्टिव हैं। 46 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।बुधवार को देहरादून के रायपुर निवासी 56 वर्षीय महिला में करोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में सैंपल जांच में रायपुर निवासी महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित महिला हाल ही में दिल्ली से इलाज कर घर लौटी थी। इसके साथ ही कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

जिलेवार संक्रमित मामले
जिला         संक्रमित          ठीक हुए मरीज
देहरादून         36                  26
हरिद्वार           07                 05
नैनीताल          11                 09
यूएसनगर        13                04
पौड़ी                01                01
अल्मोड़ा          01                 01
उत्तरकाशी         01              00
अल्मोड़ा और रानीखेत में दस लोग आइसोलेट,

अल्मोड़ा से जांच के लिए भेजे गए 10 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट दो दिन से नहीं आई है। अब इनकी रिपोर्ट आज शाम तक मिल जाने की उम्मीद है। इन लोगों में आठ को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल और दो को रानीखेत के नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।बताया गया है कि यह सभी लोग हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। इनके शारीरिक लक्षणो को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को इन लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे हैं। जिसकी रिपोर्ट आनी बांकी है।अब तक विभिन्न माध्यमों से करीब 50 हजार प्रवासी राज्य में पहुंच चुके हैं। इसे साथ ही सचिव शैलेश बगोली ने में बताया कि उत्तराखंड आने के लिए 1 लाख 98 हजार 584 प्रवासी पंजीकरण करवा चुके हैं।जबकि अन्य राज्यों को जाने के लिए 29 हजार 975 लोगों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से 11 मई तक 9970 लोग जा चुके हैं। वहीं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से दूसरे जनपदों को आने व जाने वाले व्यक्तियों की संख्या 52 हजार 621 है। उन्होंने कहा कि रेलवे के माध्यम से कई ट्रेनें उत्तराखंड में संचालित करने पर सहमति बनी है।

उत्तर प्रदेश : नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने विधानसभा में उठाया गंभीर मुद्दा

घर लौटने के लिए बेचा एक बैल फिर कंधे पर रखकर खुद चलाई बैलगाड़ी

गृह मंत्रालय का बड़ा निर्णय, CAPF कैंटीनों में बिकेंगे केवल स्वदेशी उत्पाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -