पाकिस्तान में 24 घंटो में आये COVID-19 के 4,339 मामले, 78 ने गंवाई जान
पाकिस्तान में 24 घंटो में आये COVID-19 के 4,339 मामले, 78 ने गंवाई जान
Share:

पाकिस्तान में 4,339 केस पिछले 24 घंटो में आये सामने, वही इस दौरान संक्रमण से मरने वालो की संख्या 78 है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 2,17,809 मामले सामने आ गए हैं। वहीं  4,473 लोगों की मौत हो गई है। कुल 2,723 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इसके अलावा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,04,694 है। वही देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित सिंध प्रान्त है। यहां अभी तक 86,795 मामले सामने आ गए हैं। इसके अलावा पंजाब में 77,740, खैबर-पख्तूनख्वा में 26,938, इस्लामाबाद में 13,082 और बलूचिस्तान में 10,608 मामले सामने आए है. देश में अब तक 1,327,638 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 22,128 टेस्ट किये जा चुके हैं।

वही समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक स्वास्थ्य पर विशेष सहायक डॉ. जफर मिर्जा ने अपने बयान में कहा कि 'स्मार्ट लॉकडाउन' के कारण कोरोना के मामलो में काफी हद तक कमी आई हैं। उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम कोरोना के मामलों की संख्या को कम करने में सहायता करेगा। मिर्जा ने आगे बताते हुए कहा कि 28 लैब में देश भर में जाँच हो रही है। दुनियाभर में एक करोड़ 73 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मरने वालो की संख्या 5 लाख 15 हज़ार तक पहुंच गई है। 

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है. देश में अब तक 27 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 28 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के अलावा ब्राजील में अब तक 14 लाख 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 60 हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है। रूस में एक लाख 54 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। 9500 लोगों की मौत हो गई है। यदि भारत की बात की जाये तो भारत में अब तक छह लाख चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अब तक सम्पूर्ण विश्व इसकी चपेट में आ गया है.तथा सबसे ज्यादा प्रभावित पांच देशो में भारत भी शामिल है.

लद्दाख झड़प में मारे गए थे 100 से अधिक चीनी सैनिक, CCP के पूर्व नेता के बेटे का दावा

भारत ने दिया चीन को बड़ा झटका, 59 चीनी एप के प्रतिबन्ध से 6 अरब डॉलर का हुआ नुकसान

कोरोना महामारी के दौरान मैक्सिको में हुआ हमला, 24 लोगो ने गंवाई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -