महाराष्ट्र में हुआ कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में मिले 30535 नए मामले
महाराष्ट्र में हुआ कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में मिले 30535 नए मामले
Share:

मुंबई: इस समय देशभर में कोरोना का संकट तेजी से बढता चला जा रहा है। कोरोना विस्फोट का यह दूसरा दौर है जो इस समय रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए केस मिले हैं जो चौकाने वाला आंकड़ा है। वहीं 197 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। इसी के साथ अकेले महाराष्ट्र में एक दिन में 30,535 नए केस सामने आए, जबकि 99 लोगों की जान चली गई। वैसे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

आप सभी को बता दें कि, 'महाराष्ट्र में बीते रविवार को 30,535 नए कोरोना केस मिले हैं वहीं 99 लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा राज्य में 9,69,867 लोग होम क्वारंटीन हैं और इसी के साथ 9,601 कोरोना सेंटर में भर्ती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 2,10,120 एक्टिव केस हैं। आपको हम यह भी बता दें कि बीते कल 11,314 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय राज्य में रिकवरी रेट 89।32% है और कुल 24,79,682 लोग महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3775 नए केस मिले हैं जबकि 10 लोगों की मौत हो गई।

इसके अलावा 1647 रिकवर भी हुए और नागपुर में 3614 नए केस मिले और 32 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ बात करें मध्य प्रदेश की तो यहाँ बीते 24 घंटे में 1322 नए कोरोना केस मिले। यहाँ 663 रिकवरी दर्ज की गई, बाकी 3 लोगों की मौत हो गई। यह भी खबर है कि मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल 2,75,727 केस हैं और कुल 2,63,821 लोग रिकवर हो चुके हैं।

आज इन राशिवालों के लिए दुखदाई हो सकता है आज का दिन, जानिए आपका राशिफल

जानिए क्या है जल दिवस का इतिहास

एमसीयू के शो टेलीकास्ट के बाद टोनी स्टार्क बने ट्रेंड का पात्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -