पुलिस के डंडे से नहीं बच पाए सुनील ग्रोवर, सुनाई आपबीती
पुलिस के डंडे से नहीं बच पाए सुनील ग्रोवर, सुनाई आपबीती
Share:

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। वहीं जिसके चलते देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही अब इस लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी कड़े इंतजाम कर रखे हैं। वहीं 21 दिन के इस लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को बिना किसी महत्वपूर्ण काम से घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं हैं। परन्तु कई लोग हैं जो इन सब बातों को ना मानते हुए भी घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं  ऐसे लोगों के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम कर रखे हैं। इसके साथ ही प्रशासन ऐसे लोगों के किलाफ सख्ती दिखाते हुए उनके ऊपर डंडे बरसा रही है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की पुलिस की इसी सख्ती का शिकार हुए हैं मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर। सुनील ग्रोवर ने प्रशासन की बात ना मानते हुए बाहर निकलने की गुस्ताखी जो की थी। वहीं उसका खामियाजा तो उन्हें चुकाना ही पड़ा था। वहीं पुलिस ने सुनील पर जमकर लाठियां बरसाई। इस बारे में खुद सुनील ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।वहीं सुनील ने एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसके साथ ही इस तस्वीर में सुनील पुलिस से पिटते हुए दिखाई दे रहे हैं। असल में ये एक मीम है। जिसे सुनील ने शेयर किया है।

इसके साथ ही ये सुनील ग्रोवर पर ही बना हुआ एक मीम है। इस मीम को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो।' ये मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मीम के जरिए सुनील ने भी अपने जाने माने मजाकिया अंदाज में लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। इसके साथ ही इस मीम के शेयर होते ही इस पर कमेंट्स की भी झड़ी लग गई। लोग इस मीम को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही सुनील के इस तरीके की भी जमकर तारीफ की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर मशहूर कॉमेडियन हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

यहाँ जानिए माँ चंद्रघंटा का स्वरूप और उनकी पूजा का महत्व

बेड पर लेटे नजर आई मोनालिसा, इंटरनेट पर आग की तरह फैला बोल्ड फोटो

अमेरिकन ऐक्‍टर Aaron Tveit को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये पोस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -