अच्छी खबर: मुंबई में घट रहे कोरोना वायरस के आंकड़े
अच्छी खबर: मुंबई में घट रहे कोरोना वायरस के आंकड़े
Share:

मुंबई: देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के बारे में बात करें तो यहाँ सबसे अधिक खतरा है। अब इस बीच मुंबई से एक अच्छी खबर सामने आई है। जी दरअसल मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों में कमी देखने को मिली है। मिली जानकारी के तहत देश की आर्थिक राजधानी में बीते शनिवार को 2678 नए मामले सामने आए हैं। वहीँ बीते एक दिन में 3608 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ बीते 24 घंटे में 62 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। आप सभी को बता दें कि मुंबई में कुल मामलों की संख्या 6 लाख 74 हजार 072 हो गई है। इसी के साथ अब तक मुंबई में 6 लाख 10 हजार 043 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीँ कोविड-19 के चलते अब तक 13, 749 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 48,484 हो चुकी है। आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में भी कोरोना मामलों की संख्या में कमी देखने को मिली है। जी दरअसल राज्य में बीते कुछ दिनों से लगातार मामलों में तेजी के बाद बीते शनिवार को 50 लाख के पार मामले दर्ज किए है। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में 53,605 केस दर्ज किए गए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 50,53,336 हो गई है। वहीँ महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 864 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा राज्य में एक दिन में 82,266 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया।

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को 54022 नए मामले सामने आए थे और 898 लोगों की मौत हुई थी। दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मामलों को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि, ''महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लागू किए हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी भी राज्य में संक्रमण के औसत मामलों की संख्या 50,000 से अधिक है, जो चिंता का विषय है।'' इसके अलावा केंद्र सरकार का हवाला देते हुए राजेश टोपे ने कहा कि, ''महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 12 में कोविड-19 मामले कम हुए हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों में मामले अधिक हैं।''

बेटे और डायनासोर के साथ खेलती नजर आईं अनीता हसनंदानी, वीडियो वायरल

एक गुंडे के चक्कर में राखी सावंत ने की रितेश से शादी

अपने खिलाफ हुई FIR से भड़कीं कंगना, कहा- 'राक्षसी ममता अब तुम्हारा अंत आ गया है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -