100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया यह एप
100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया यह एप
Share:

लॉकडाउन के दौरान चीनी वीडियो एप टिक-टॉक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गूगल प्ले स्टोर पर टिक-टॉक एप को 100 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। अब यह एप गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला मोबाइल एप बन गया है। फ़िलहाल , गूगल ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं, टिक-टॉक के यूजरबेस में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही यह मोबाइल एप भारत में भी सबसे ज्यादा बार डाउनलोड होने वाला एप बन गया है।

लॉकडाउन के दौरान टिक-टॉक यूजर्स की संख्या बढ़ी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में हैं। ऐसे में टिक-टॉक एप के यूजर्स की संख्या पहले की तुलना में अब तेजी बढ़ी है। इसके अलावा फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल 
मीडिया एप के यूजरबेस में भी इजाफा हुआ है।

भारत में टिक-टॉक एप को किया पसंद
भारत में टिक-टॉक एप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लोग इस एप के जरिए शॉर्ट वीडियो बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। इनमें फनी, लिप सिंक और म्यूजिक वीडियो शामिल हैं।

VMate के यूजरबेस में बढ़ोतरी
टिक-टॉक के अलावा वी-मेट वीडियो एप के यूजरबेस में भी वृद्धि हुई है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम के इस्तेमाल में 40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन सभी मोबाइल एप को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की उम्र 18 से 34 वर्ष है।

कोरोना वायरस अपडेट
भारत में इस समय कोरोना वायरस की वजह से 308 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 9,152 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं, अभी तक 856 लोग ठीक हो गए हैं।

ये Smartphones बन सकते है आपकी पहली पसंद

LG Folder 2 फ्लिप फोन SOS बटन के साथ हुआ लांच

Samsung India ने केंद्र व राज्य सरकारों को दिया 20 करोड़ रुपये का दान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -