पुडुचेरी में कोरोना का कहर, 22 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
पुडुचेरी में कोरोना का कहर, 22 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Share:

पुडुचेरी: देश के राज्य पुडुचेरी में COVID-19 वायरस से मरनेवालों की संख्या 458 तक हो चुकी है। रविवार को दर्ज हुई 10 नई मौतों के पश्चात् यह आंकड़ा पहुंचा है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 471 नए केस भी प्रदेश में सामने आए हैं, जिसके पश्चात् संक्रमितों की संख्या 22,923 तक पहुंच चुकी है। 

आपको बता दे कि समूचे देश में COVID-19 वायरस संक्रमितों के आंकड़े  में रोजाना वृद्धि हो रही है। कई दिनों से देश में निरंतर 90 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में COVID-19 वायरस के एक बार फिर 90 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में COVID-19 वायरस के 92,605 नए मामलों तथा 1,133 मौतों के साथ 54 लाख के आंकड़े को पार कर गया। इसी के साथ देश में कुल COVID-19 संक्रमितों की संख्या 54,00,620 हो चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक, भारत में फिलहाल COVID-19 वायरस के 10,10,824 सक्रीय मामले हैं।  24 घंटे की अवधि में COVID-19 वायरस से संक्रमित कुल 94,612 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में स्वस्थ होने वालों की दर 79.68 प्रतिशत हो गई है। वही देश में अब तक COVID-19 वायरस से संक्रमित होकर 43,03,043 लोग स्वस्थ हो गए है। कोरोना केस में मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी के साथ देश में कोरोना के मामलों में भारी इजाफा हो रहा है।

क्या 25 से देशभर में फिर लगेगा लॉकडाउन ? आपदा प्रबंधन के नाम से चिट्ठी वायरल

चीनी सेना पर इंडियन आर्मी ने हासिल की बढ़त, LAC के 6 अहम ठिकानों पर किया कब्ज़ा

उत्तर प्रदेश में हुआ भयंकर सड़क हादसा, चार की हुई मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -