दुनियाभर में नहीं थमा कोरोना का कहर तो फिर लग सकता है लॉक डाउन
दुनियाभर में नहीं थमा कोरोना का कहर तो फिर लग सकता है लॉक डाउन
Share:

वाशिंगटन: विश्वभर में कोविड का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वैश्विक स्तर पर कोविड संक्रमितों की तादाद 5.43 करोड़ के पार पहुंच गई है। दुनिया में बीते 24 घंटे में कोविड 5 लाख 43 हजार नए केस सामने आए हैं। वहीं, 8 हजार 807 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में हालात बहुत खराब हैं। वहां हर रोज डेढ़ से दो लाख केस सामने आए है।

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक दुनिया में अब तक  5 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जंहा अब तक 13 लाख से अधिक लोगों की जाने जा चुकी है. जबकि 3 करोड़ अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। 1 करोड़ 51 लाख लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका उपचार किया जा रहा है. जिसमें से एक लाख लोगों की हालत नाजुक है। जंहा इस बात का पता चला है कि WHO ने 11 मार्च को कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था। भारत की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 7,340 लोग कोविड  से संक्रमित पाए गए जबकि 96 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि दिल्ली में एक दिन पहले 49,645 नमूनों की जांच की गई थी। संक्रमण की दर 14.78 प्रतिशत है।

वहीं दिल्ली में शनिवार को 96 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया  इसके उपरांत राष्ट्रीय राजधानी में मरने वालों का आंकड़ा 7,519 तक पहुंच चुका है। दिल्ली में संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या शनिवार को बढ़कर 44,456 पहुंच गई। आस्ट्रिया में कोविड महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए मंगलवार से देश में दूसरा लॉकडाउन की घोषणा की गई। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि अगले ढाई सप्ताह, मंगलवार 17 नवम्बर से छह दिसम्बर रविवार तक देश में दूसरा लॉकडाउन शुरु होगा।

कोर्ट के आदेश के बाद अमेरिका ने टिक-टॉक पर लगाया प्रतिबन्ध

रोमानिया में कोविड सेंटर बना लोगों की मौत का कारण, जानिए क्यों

ट्रम्प के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -