राजनीतिक दुनिया पर बढ़ा कोरोना का कहर, झारखंड के पूर्व भाजपा सांसद का निधन
राजनीतिक दुनिया पर बढ़ा कोरोना का कहर, झारखंड के पूर्व भाजपा सांसद का निधन
Share:

रांची: देश से आए दिन कई तरह मामले सामने आते रहते है वही देश के अलग-अलग प्रदेशों में कोरोना की वजह से निरंतर मौतें हो रही हैं। आम हो या खास, हर कोई इस महामारी के आगे बेबस है। भाजपा के पूर्व सांसद और झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का कोरोना की वजह से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के पश्चात् जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। 

वही 23 अप्रैल को उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें रेमेडिसिवर की खुराक भी दी गई थी, किन्तु इसके बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और उनका उपचार के दौरान निधन हो गया। यदि लक्ष्मण गिलुआ के राजनीतिक सफर की बात करें, तो 1990 में चक्रधरपुर के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बने थे। 1995 में अविभाजित बिहार में विधानसभा चुनाव जीत बिहार विधानसभा के सदस्य बने। तत्पश्चात, वो लोकसभा के सदस्य भी चुने गए।  

वही दूसरी तरफ झारखंड से इतर राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप निरंतर जारी है। राजपूत महासभा के प्रमुख तथा करणी सेना के नेता गिरिराज सिंह लोटवाड़ा का भी कोरोना की वजह से निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे तथा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। किन्तु बृहस्पतिवार प्रातः उनका निधन हो गया। गिरिराज सिंह लोटवाड़ा के निधन पर प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि फिल्म पद्मावत के खिलाफ जब राजस्थान में विरोध हो रहा था, तब गिरिराज सिंह लोटवाड़ा भी उसके अगुवा थे। 

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में कार की टक्कर से CPIM कार्यकर्ता की मौत, TMC उम्मीदवार पर आरोप

रामपुर के जिला अस्पताल में लगा कोरोना किट ख़त्म होने का नोटिस, जांच के लिए भटक रहे लोग

प्रियंका ने वीडियो पोस्ट कर सीएम योगी को घेरा, कहा- बैठक कर कहते हैं कि यूपी में कोई कमी नहीं है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -