देश में बढ़ा कोरोना का कहर, कल से हरियाणा में इतने दिनों के लिए लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
देश में बढ़ा कोरोना का कहर, कल से हरियाणा में इतने दिनों के लिए लगाया गया संपूर्ण लॉकडाउन
Share:

चंडीगढ़: कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में भारी आतंक मचा रखा है वही अब इस बीच देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है इस बीच कोरोना के बढ़ते कहर के बीच हरियाणा ने संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि 3 मई से हरियाणा में सात दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. 

वही दूसरी तरफ देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कितनी रफ़्तार से फ़ैल रहा है, इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को विश्व के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग नए मरीज पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार अधिक मरीज भारत में मिले।

बीते 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की तादाद में 9555 की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को कम होकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी तरफ बीते 24 घंटे में विश्व में सबसे अधिक मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की तादाद 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।

SC में केंद्र ने कहा- 18+ टीकाकरण के लिए 122 करोड़ डोज़ की जरुरत

बंगाल में 'दीदी' ने कर दिया 'खेला'.., जानिए TMC की जीत पर क्या बोले प्रशांत किशोर ?

पीएम मोदी की बैठक में बड़ा फैसला- अब कोविड ड्यूटी में लगेंगे MBBS छात्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -