राजधानी में बढ़ी कोरोना वॉरियर्स की संख्या
राजधानी में बढ़ी कोरोना वॉरियर्स की संख्या
Share:

राजधानी में एक ओर भले ही कोविड मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो  रही है, लेकिन दूसरी ओर बड़ी संख्या में मरीज कोविड को मात भी दे रहे हैं। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में अब तक के सर्वाधिक 6,207 मरीजों ने कोविड  को शिकस्त दी है, जिसने स्वास्थ्य मंत्रालय  के साथ कोविड हॉस्पिटल को भी एक नई उम्मीद दिखाई देने लगी है कि धीरे धीरे कोविड अस्पतालों से भी बड़ा आंकड़ा में लोग डिस्चार्ज होंगे। जिससे पहले जैसे हालात जल्द सामान्य होंगे, लेकिन लोगों को अभी सावधानी बरतनी होगी।

5 हजार से अधिक संक्रमित: राजधानी में गुरुवार को जारी रिपोर्ट के 5,239 लोगों में संक्रमण्र की पुष्टि हुइ है जबकि संक्रमण के कारण 19 मरीजों की की जान चली गई है। राजधानी में इस वक़्त 54ए967 एक्टिव कोविड के मामले है। वहीं अबतक 1,584 मरीजों की जान जा चुकी है। जिसके अतिरिक्त अबतक एक लाख अधिक लोग पूरी तरह ठीक हो गए है।

धीरे धीरे बढ़ेगी ठीक होने वालों की संख्या: जंहा इस बात का पता चला है कि लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह बताते हैं कि राजधानी में अचानक से मामले तो बढ़े ही हैं, लेकिन अब डिस्चार्ज होने वालों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। हमारे यहां कभी 15 तक तो कभी 10 तक रोजाना मरीज डिस्चार्ज हो रहे है। उम्मीद है कि पहले की तरह आगे भी डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा बढ़ेगा क्योंकि जो मरीज पहले संक्रमित होने के उपरांत भर्ती हुए हैं अब वो सभी धीरे धीरे डिस्चार्ज हो रहे हैं, लेकिन जिसका यह मतलब नहीं है कि हम लोग निश्चिंत होकर बैठ जाएं क्योंकि कोविड का संकट अभी टला नहीं है। वहीं लोकबंधु कोविड अस्पताल के एमएस डॉ.  अजय शंकर त्रिपाठी बताते हैं कि अभी तो डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 4 से 5 के आसपास बनी हुई है, लेकिन उतने ही आंकड़े में  दूसरे आ रहे है। वहीं मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आगे हालात पहले के मुकाबले बेहतर हो सकते हैं। लोगों को भी धैर्य से काम लेना होगा, डॉक्टर्स पर भरोसा रखें, उनकी पूरी देखभाल की जा रही है।

इस कबूतर के खिलाफ दर्ज की गई FIR, जानिए क्या है आरोप

सुनील गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए खेलेगा ये तूफानी बल्लेबाज़

भारत एक जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में अपनी अर्थव्यवस्था को डीकार्बोनाइज करने के लिए प्रतिबद्ध है: प्रधान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -