महाराष्ट्र में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 56 हजार 647 नए केस आए सामने
महाराष्ट्र में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 56 हजार 647 नए केस आए सामने
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। ऐसे में दिन पर दिन बढ़ते जा रहे मामलों को देखते हुए इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार जी तोड़ मेहनत कर रही है। इसी मेहनत का नतीजा है कि अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। कई दिनों बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार से कम आई है। बीते रविवार को 56 हजार 647 नए केस सामने आए। बीते शनिवार को 63 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे। अगर इस लिहाज से देखा जाए तो यह राहत की खबर है।

अब तक महाराष्ट्र में कुल 47 लाख 22 हजार 401 नए केस सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि इनमें से 39 लाख 81 हजार 685 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। बीते रविवार भी 51 हजार 356 लोग कोरोना से मुक्त हुए। ठीक होने वालों की संख्या पचास हजार से ज्यादा होना बड़ी ही अच्छी बात है लेकिन नए पॉजिटिव केस की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से स्थिति को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आप सभी को बता दें कि राज्य में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हजार से 70 हजार के बीच स्थिर हो गई है।

इस समय कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा रहा है लेकिन हाँ स्थिर जरूर हो गया है। ऐसा कहा जा सकता है कि इसकी वजह राज्य सरकार का कड़क ल़ॉकडाउन का फैसला है। इस बीच मृत्यु की संख्या में ज्यादा सुधार नजर नहीं हो रहा है। यहाँ एक दिन में कोरोना से मृत्यु के आंकड़े 669 सामने आए। बीते शनिवार को यह आंकड़ा 800 से ज्यादा था। हालाँकि सुधार के लिए प्रयास जारी है।

जो बाइडेन से सिमी ग्रेवाल ने की ममता बनर्जी की तुलना, बोलीं- 'दोनों के पैर फ्रैक्चर हुए, दोनों जीत गए'

फनी इंस्टाग्राम पोस्ट कर मनीष पॉल ने किया मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित

बॉयफ्रेंड संग अंकिता लोखंडे ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -