इन उपायों को अपनाकर रहा सकते है कोरोना से सुरक्षित
इन उपायों को अपनाकर रहा सकते है कोरोना से सुरक्षित
Share:

कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब धीरे-धीरे सब पहले कि तरह हो रहा है। लोग धीरे-धीरे अपने काम के लिए बाहर निकल रहे हैं। लेकिन अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है तो जरुरी है कि बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने हाथों को स्वच्छ रखने के साथ सोशल डिस्टेंस रखना भी बहुत जरुरी है। ओर बाहर निकलते समय माउथ मास्क पहनना तो अतिआवश्यक है। वही वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना हमारे साथ लंबे समय तक रहेगा। इसलिए हमें अब इसी के मुताबिक अपने आप को ढालना होगा। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ होती है, जरुरी है कि उनका विशेष तौर पर ध्यान रखा जाये। क्योकि कई बार वे बिना मास्क पहने ही बाहर निकल जाते है। इसके लिए जरुरी है कि उन्हें उन्ही के तरीके से समझाए। ताकि वे संक्रमण से दूर रहें।

अक्सर बच्चे वही करने की जिद करते हैं जो उनके माता-पिता या घर के बड़े करते हैं। ऐसे में अगर आप मास्क लगाएंगे तो आपको देखकर बच्चे भी मास्क लगाना सीख जाएंगे। आपको मास्क पहना देखकर वे भी इसे लगाना चाहेंगे। उन्हें इस तरह समझाए कि आप बड़े है फिर भी लगा रहे है। तो आपके लिए कितना जरुरी होगा,आप अपना फेस कवर करके या मास्क पहनकर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। आप अपने बच्चों के दोस्तों के पैरेंटस से भी ऐसा करने के लिए बात कर सकते हैं जिससे बच्चे सहज महसूस करेंगे। 

बच्चों को कोरोना के बारे में जानकारी दें। लेकिन जरुरी है कि आप बच्चो को कुछ इस तरह समझाए कि उनके मन में डर न बैठे बल्कि वो इस बात को समझे। बच्चों को समझाएं कि मास्क लगाने और हाथों को साफ करके रखने से किटाणु नहीं लगेंगे और आप बीमार नहीं पड़ेंगे। अगर आपके बच्चे मास्क नहीं पहनते हैं तो खेल-खेल में बच्चे को मास्क बनाने का टास्क दें। उसे अपने पसंद के रंग में रंगने के लिए कहें। जिससे बच्चा उसमें रुचि लेने लगेगा। या उसे घर में ही उसकी पसंद का मास्क बना कर दे सकते हैं। बच्चे को मास्क पहनाते समय ध्यान रखें की मास्क ज्यादा कसा हुआ या ज्यादा ढीला न हो। तथा जिस तरह का मास्क उसके लिए सहज हो उसी तरह के मास्क का इस्तेमाल करे। 

राजस्थान : राज्य में एक ही शहर में 162 लोगों ने कोरोना से गवाई जान

कोरोना के आगे घुटने टेकते नजर आ रहा ये राज्य, 20 जिलों में कहर ढहा रहा वायरस

'बॉर्डर' पर पीएम मोदी की दहाड़, सैनिकों से कहा- 'भारत की ताकत क्या है, आपने दिखा दिया'मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से खुलेंगे सांची स्तूप समेत पर्यटन स्थल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -