पूर्वोत्तर भारत में कोरोना का कहर, असम-सिक्किम में महामारी ने मचाई तबाही
पूर्वोत्तर भारत में कोरोना का कहर, असम-सिक्किम में महामारी ने मचाई तबाही
Share:

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर के सिक्किम सहित आठ सूबों में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार नये रिकार्ड स्थापित कर रही है। जिसके चलते पूर्वोत्तर के प्रदेशों में इस महामारी की विकरालता को समझा जा सकता है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नए मामले सरकार का सिरदर्द बने हुए हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम से दर्ज किए गए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1862 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह संक्रमितों की कुल तादाद 54,903 हो गई है। जिसमें से 38,852 मरीज रिकवर गए हैं। बीते 24 घंटों में कुल 1232 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जबकि, 15884 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, 140 मरीजों की जान चले गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1457 है। राज्य में कुल मरीज 41,727 हो गए है। जबकि, 31443 मरीज रिकवर हो गए हैं। बीते 24 घंटे में 1085 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं, 10180 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 101 मरीजों की मौत हुई है और 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुए बदलाव, जानें क्या है आज कीमत

ब्राज़ील में कोरोना ने पकड़ी तेजी, अब तक इतनी हुई मौतें

इज़राइल के पीएम पर भड़के लोग, कर रहे विरोध प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -