एक दिन में मात्र इतने लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
एक दिन में मात्र इतने लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली में अब कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों का आंकड़ा बढ़ाकर 253 हो चुका है। जिसके चलते वीरवार को 15807 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। यह अब तक की सबसे बड़ी तादाद  है। फिर भी निर्धारित लक्ष्य से 62.47 प्रतिशत ही टीकाकरण हो पाया है। इसी बीच मात्र 12 लोगों को हल्का दुष्प्रभाव हुआ। जिनमे से किसी को हॉस्पिटल  में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। कई टीकाकरण केंद्रों पर 100 या जिससे ज्यादा टीकाकरण हुआ।

6 लाख फ्रंट लाइन वर्करों को सबसे पहले टीका लगाने का लक्ष्य: जंहा इस बात का पता चला है कि कोविड-19 का टीकाकरण शुरू हुए 3 हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। इस बीच दिल्ली में 1.5 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। दिल्ली में तकरीबन 2.5 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 6 लाख फ्रंट लाइन वर्करों को सबसे पहले टीका लगाने का लक्ष्य है। शुरुआत में 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। अब यह बढ़कर 253 हो चुकी है। टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जा चुका। जिसके चलते अब अभियान जोर पकड़ रहा है।

253 पर पहुंची टीकाकरण केंद्रों की संख्या: मिली जानकारी के अनुसार 253 केंद्रों पर 25300 कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। जिसके अंतर्गत 184 केंद्रों पर 12603 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगा। इनमें से 9 लोगों को हल्का दुष्प्रभाव हुआ।वहीं, 69 केंद्रों पर 6900 कर्मचारियों को कोवैक्सीन टीका देने का लक्ष्य था। जिसके केंद्रों पर टीकाकरण कम रहा। 3204 लोगों ने कोवैक्सीन टीका लगवाया। कोवेक्सीन लेने वाले 3 लोगों को हल्की परेशानी हुई। वेस्ट जिले के हॉस्पिटलों में टीकाकरण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीँ यह भी कहा जा रहा है जिले में 2460 टीकाकरण हुआ। उत्तरी जिले के क्षेत्र में सबसे कम 761 टीकाकरण हुआ जो सबसे कम रहा। जंहा दिल्ली में कोविड के विरुद्ध टीकाकरण की मुहिम को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार टीकाकरण केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ा रही है। 11 फरवरी से पहले टीकाकरण केंद्रों की संख्या 265 हो जाएगी।

आर्थिक तंगी के चलते दो बहनों ने दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, माँ का हुआ बुरा हाल

पूर्वोत्तर राज्यों के परिवहन एक या एक से अधिक साधन से है जुड़े हुए: DoNER मंत्री

जल प्रलय के बाद 13 गावों से कटा मुख्यालय का संपर्क, 300 से अधिक जिंदगियां अब भी परेशानी में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -